क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


युवती को चाकू मारा, युवक को उठाकर पटका जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर और गढ़ा थाना क्षेत्र में मारपीट के दो मामलें सामने आए है| बताया गया है कि अवैध रुप से रुपयों की मांग करते हुए बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे पटक दिया और एक युवती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगलदीप पनागर निवासी 40 वर्षीय दिनेश असाटी गत दिवस ग्राम पंचायत के पास स्थित अपनी किराना दुकान में था तभी शाम लगभग 7 बजे गांव का रंजीत पटेल उर्फ जगीरा उसकी दुकान में आकर उससे 10 हजार रूपये की मांग करते हुए गालियां देने लगा, मना करने पर झूमाझपटी कर उसे जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह गढ़ा में गुप्तानगर मजार के पास निवासी 26 वर्षीय जयंती यादव गत रात लगभग 8.30 बजे अपनी सहेली प्रतिभा, लकी ठाकुर व उसकी बहन लक्ष्मी के साथ रामायण मंदिर दर्शन के लिए स्कूटी से गई थी| रात लगभग 9 बजे रामायण मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर रही थी तभी एक 25 से 30 वर्ष का अज्ञात लड़का अपने साथी के साथ आया और उससे दीदी नमस्ते कहते हुये बातचीत करने लगे, दोनों बोले कि तुम मेडिकल के सामने मैगी का ठेला लगाती हो कहकर शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर दोनों गाली गलोज करते हुए एक लड़के ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 5.44