क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


शिवपुरी ( ईएमएस ) शहर के आजाद नगर में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी 35 वर्षीय आला शाक्य के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पहले आला का अपनी पत्नी पूजा शाक्य से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पूजा अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ संजय कॉलोनी स्थित मायके में रहने लगी थी। बीते तीन महीनों से आला शाक्य लगातार अपनी ससुराल जाकर पत्नी को मनाने और उसे वापस घर लाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, उसकी पत्नी ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।