जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा थाना अतंर्गत रामायण मंदिर के पास तालाब के सामने एक अज्ञात कार ने एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें सवार मां बेटी स्कूटी सहित नीचे गिरकर घायल हो गए| गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगानगर संजीवनीनगर निवासी 20 वर्षीय कनिष्का बैरागी अपनी मां रजनी बैरागी के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेडजी 2407 से गुप्तेश्वर से लौटकर घर जा रही थी, तभी रास्ते में रामायण मंदिर के पास तालाब के सामने पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों स्कूटी सहित गिर गये और दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं हैं, वहीं कार चालक त्रिपुरी तरफ भाग गया। इस दौरान वह कार का नम्बर नहीं देख पाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 5.46