क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना अतंर्गत दीनदयाल बस स्टेंड के पास एक वृद्ध की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात लगभग 11.30 बजे दीनदयाल बस स्टेंड से एक वृद्ध को अज्ञात कारण से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार दौरान वृद्ध की मौत हो गई| वृद्ध की उम्र लगभग 60 साल बताई गई है| पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 5.47