क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संकट मोचन परिवार, समता कॉलोनी, शांति नगर द्वारा आकाश गुप्ता, मयंक मिश्रा के संयोजन में समिति के सदस्यों द्वारा भव्य भंडारे एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व महापौर प्रभात साहू, भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल, पार्षद कमलेश अग्रवाल, पार्षद मधुबाला राजपूत, आशुतोष दुबे, शंकर श्रीवास्तव, सुधांशु गुप्ता, पुष्पराज पांडे, रोहित जैन, आयुष चौबे, शिवम तिवारी, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल, अर्पित दुबे, अनिकेत चौरसिया, गगन यादव, अंकुर जायसवाल, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 5.49