क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर में आयोजित हैक्सागॉन 2026 का उद्घाटन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। मध्य भारत के सबसे बड़े हैकाथॉन के रूप में उभरते इस आयोजन में 1000+ प्रतिभागियों ने ऑन-ग्राउंड हिस्सा लिया। यह हैक्सागॉन का तीसरा संस्करण है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 से हुई थी और इसका ऑफलाइन राउंड 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जहां तकनीक और नवाचार का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत कुमार जैन) रहे, उनके साथ संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वागत भाषण डॉ. सोमेश कुमार ने दिया, जबकि (प्रो. पंकज श्रीवास्तव) ने प्रतिभागियों को नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. जैन ने अपने संबोधन में तकनीक को मानवता के हित में उपयोग करने पर विशेष बल दिया। इस आयोजन के सफल संचालन में छात्र आयोजकों दिशा क्वात्रा) और दक्षा मेहता की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और समूह फोटो के माध्यम से इस यादगार क्षण को संजोया गया। अब प्रतिभागी 36 घंटे तक अपने प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेंगे, जहां उनके कौशल, रचनात्मकता और नवाचार की वास्तविक परीक्षा होगी। यह जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा प्रदान की गयी।