क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


रायपुर(ईएमएस)। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने महादेवघाट स्थित नगर निगम जोन 8 के वार्ड क्रमांक 69 में विधायक निधि से 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, वार्ड पार्षद महेन्द्र औसर, जोन 8 के कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक मूणत ने कार्यक्रम के दौरान “खेलो इंडिया” अभियान के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महादेवघाट में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। विधायक ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयोजन समिति को प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सत्यप्रकाश /चंद्राकर/03 अप्रैल 2026