जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर रेल मंडल में यात्री सुरक्षा एवं मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ट्रेन संख्या 12167 (एलटीटी–बनारस सुपरफास्ट) में एक नाबालिग बालक को सुरक्षित बचाया गया। दिनांक 31 मार्च 2026 को जबलपुर से प्रयागराज छिवकी के मध्य ड्यूटी के दौरान उप मुख्य टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीटीआई) अनूप कुमार बोरिया द्वारा टिकट जांच के दौरान कोच बी/3 में लगभग 15 वर्षीय एक बालक अकेले एवं असहाय अवस्था में पाया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 11062 से जबलपुर तक आया था तथा उसे जयनगर जाना है। बालक के पास कोई वैध टिकट या दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बालक को सुरक्षा में लिया गया तथा आरपीएफ, जीआरपी कटनी को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम को बालक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 6.23