जबलपुर, (ईएमएस)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाबली प्रखंड पनागर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा बस स्टैंड पनागर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और मातृशक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बंटी पटेल, नितिन ठाकुर, रोहित साहू,सचिन पांडे, सतीश मिश्रा, भोला गोटियां, संदीप साहू, भूरा धर्मेश कुशवाहा, दिनेश केवट, बलराम ठाकुर, प्रहलाद कुशवाहा, गणेश प्रजापति, सुमित सेन, राजा सेन, अनुराग लखेरा, शिवम् कुशवाहा, अजय तिवारीप्रवेश दहिया अजय पटेल एवं ॐ ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुनील साहू / मोनिका / 03 अप्रैल 2026/ 6.21