बरेली (ईएमएस)। यूपी के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग पर करीब 15 दिन पहले बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर के पास से आरोपी (82) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची पर गलत नजर रखता था और वह मौके की तलाश में था। करीब 15 दिन पहले उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था, इस दौरान युवक ने पीछा कर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों के बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65 (2), 351 (2), बीएनए की धारा 2023 एवं 5/6 पॉस्को एक्ट, 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा। जितेन्द्र 03 अप्रैल 2026