क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


- माधवराव सिंधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट , सेमीफाइनल मुकाबलों में सिंधिया स्कूल और डेली कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह की पक्की ग्वालियर ( ईएमएस ) । प्रतिष्ठित २१वीं माधवराव सिंधिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में सिंधिया स्कूल और डेली कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। माधव मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, मोहाली की टीम 15.4 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। सिंधिया स्कूल की ओर से अविजय प्रताप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंधिया स्कूल ने 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। श्रेष्ठ अग्रवाल ने 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दूसरे सेमीफाइनल में डेली कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155/9 का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डैनिश (41), हार्दिक (36) और रणविजय (35) ने अहम योगदान दिया। RKC रायपुर के पेरुगु ने 3 विकेट और सिद्धांत ने 2 विकेट लिए। जवाब में RKC रायपुर की टीम 19.1 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। रचित ने 41 रन बनाए। डेली कॉलेज की ओर से सोमांश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। डेली कॉलेज ने यह मुकाबला 53 रन से जीत लिया। अब फाइनल मुकाबला सिंधिया स्कूल और डेली कॉलेज के बीच खेला जाएगा।