04-Apr-2026
...


कई एक्ट्रेसेस ने लूटी ग्लैमरस अंदाज से लाइमलाइट, पार्टी में छाई रहीं सचिन की बेटी-बहू नई दिल्ली,(ईएमएस)। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के तीन साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की है। फंक्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कई हसीनाएं अपने पतियों संग जश्न में पहुंची, तो कई एक्ट्रेसेस अपने ग्लैमरस अंदाज से लाइमलाइट लूटती नजर आईं, लेकिन अंबानी परिवार के इवेंट में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। सचिन तेंदुलकर अंबानी के फंक्शन में अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे, उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ब्लैक सूट में दिखाई दीं, जिसपर खूबसूरत एम्ब्रॉडरी थी। ब्लैक सूट संग अंजलि ने रेड दुपट्टा कैरी करके अपने लुक कंप्लीट किया। वहीं, सचिन भी कैजुअल लुक में पार्टी में छा गए। पार्टी में हर किसी की नजरें सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक पर टिकी रहीं। दोनों एक जैसे स्टाइल के सूट में जलवे बिखेरती नजर आईं। इवेंट के एक वीडियो में सचिन अपनी बेटी और बहू को नीता अंबानी से मिलाते नजर आए1 नीता प्यार से सचिन की बहू और बेटी को लाड़ करती दिखीं उनका बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है। अभिनेत्री नीतू कपूर भी जश्न में शामिल हुईं। वह मरून को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं। उन्होंने अपने चार्म से फैंस का दिल जीत लिया। वहीं जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ अंबानी के जश्न में शामिल हुए1 शबाना ने साड़ी में अपने लुक से फैंस को इंप्रेस किया। वहीं, जावेद अख्तर कुर्ते पायजामे में नजर आए। सोनाली बेंद्रे इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखाई दीं। व्हाइट टॉप के साथ उन्होंने शिमरी लॉन्ग स्ट्रेट स्कर्ट को टीमअप किया। वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। शाहिद कपूर पत्नी मीरा का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचे। सूट में मीरा स्टनिंग लगीं वहीं, ब्लैक सूट में शाहिद भी कम नहीं लग रहे थे। सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी संग जश्न में पहुंचे। उन्होंने स्वैग के साथ पैप्स को कई पोज भी दिए। वहीं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी अंबानी इवेंट में क्लीन शेव नजर आए। सूट-बूट पहने सलमान के ठाठ देख फैंस एक्टर पर अपना दिल हार बैठे। कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामकर फंक्शन में नजर आईं। पिंक साड़ी में वह सुपर गॉर्जियस लगीं। मां बनने के बाद कियारा का निखार देख फैंस खुशी से गदगद दिखे। रवीना टंडन भी एथनिक लुक में दिखाई दीं। सूट में वो अपने हुस्न से कहर ढाती दिखीं उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। धुरंधर के हमजा यानी रणवीर सिंह अकेले ही जश्न में शामिल हुए। दीपिका उनके साथ नहीं दिखीं। ईशा अंबानी व्हाइट सूट में बेहद प्यारी और खूबसूरत लगीं। ईशा के ग्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया। रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ आए दोनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पैप्स को कई पोज दिए। काजोल बॉस लेडी लुक में दिखाई दीं। पेंट-सूट में उनका टशन दिखा। उन्होंने पैप्स को कई पोज दिए। सिराज/ईएमएस 04अप्रैल26 ---------------------------------