नई दिल्ली (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन का योगदान दिया, जिससे टीम मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। प्रियांश आर्या ने 39 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रनों की अहम पारी खेली। कप्तान श्रेयश अय्यर ने 50 रनों की जिम्मेदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल्स चेलेंजर बेंगलुरुऔर दिल्ली कैपिटल्स एक-एक जीत के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस पांचवें और सनराइज हैदराबाद छठे स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटन और लखनऊ सुपर जाइंट्स क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो-दो हार के साथ नौवें और दसवें स्थान पर हैं। अंकतालिका में टीमों की स्थिति जीत-हार के साथ नेट रन रेट के आधार पर तय की जा रही है। आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट पंजाब किंग्स 2 2 0 0 4 0.637 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 0 2 4.171 रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 2 2.907 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 2 1.397 मुंबई इंडियंस 1 1 0 0 2 0.687 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 2 0.469 गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 -0.509 लखनऊ सुपर जाएंट्स 1 0 1 0 0 -1.397 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 0 -1.964 चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 0 0 -2.562 डेविड/ईएमएस 04 अप्रैल 2026