शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे मीरजापुर (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर बैठक हुआ जिस बैठक मैं अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव एवं व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद चौधरी एवं अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश चौधरी का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता के परिश्रम की कमाई को अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर सरकार के इशारे पर लूट किया जा रहा है जिसमें सांसद विधायक की मिली भगत की वजह से लूट हो रही है क्योंकि यह लोग मौन धारण किए हुए हैं मगर हम कांग्रेसी यो इसके विरोध में और इसके साथ मिर्जापुर के लोगों को 20 किलोमीटर के एरिया में फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 7 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा बैठक में मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है जनता को महंगाई की मारा झेलना पड़ा है किसानों का बुरा हाल है आम जनमानस बहुत परेशान हैं नौजवान बेरोजगार हैं। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं बैठक का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता छोटे खान ने कहा कि मिर्ज़ापुर नगर की सड़के बहुत खराब है सड़कों को देखकर शर्म आती है नीचे से लेकर ऊपर तक बीजेपी की सरकार है रमई पट्टी से कनोरा मार्ग के तरफ जाने वाली सदके इतना खराब है कि आम जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नगर के गली एवं मेन सड़क की हालत खराब होने के कारण आए जिन दुर्घटना भी होता रहता है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रहा है जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि तत्काल सभी सड़कों को बनवाया जाए। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन गुलाबचंद पांडे रमेश चंद प्रजापति पप्पू जिला पंचायत सदस्य ई कृष्णा गोपाल चौधरी बसंत लाल मनीष दुबे संजय पांडे रामकृपाल मौर्य प्रमोद गुप्ता आदित्यनाथ गुप्ता पदयात्री शिव शंकर पांडे रवि शंकर तिवारी राजेंद्र विश्वकर्मा अश्वनी दुबे अमरनाथ पांडेय विजय दुबे पहाड़ी गुलाब डॉ दिनेश चौधरी कमर शाही कुंज बिहारी उपाध्याय रितेश मिश्रा मिथिलेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक दिलीप मौर्य राम लखन मास्टर जी राजू भारती राकेश पटेल संजय विश्वकर्मा मिथिलेश पटेल कांग्रेस जन उपस्थित रहे। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव/ 4 अप्रैल /2026