कांकेर(ईएमएस)। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में एक ट्रक चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के हेलीपैड मैदान में उसका खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रितिक मरकाम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। ईएमएस(राकेश गुप्ता)06 अप्रैल 2026