क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले में बढ़ती अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरहरपुर ने बस स्टैंड में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ईश्वर कावड़े के ढाबे से अवैध शराब पकड़े जाने की घटना से यह स्पष्ट होता है कि सरकार की नशा मुक्ति अभियान की धज्जियां उसके ही कार्यकर्ता उड़ा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोहिदास शोरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, टकेश्वर सिन्हा, शिवचरण मंडावी, बिंदू मंडावी, मनी राम सिन्हा, शेख इमरान, मृत्युंजय साहू, निशांत साहू, नूतन पटेल, लोकेश विश्वकर्मा, हर्ष नेताम, विजयेंद्र मंडावी, विशाल सिंह ठाकुर, राज भूषण मरकाम, दीपसागर नाग, प्रवीण साहू, नवदीप विश्वकर्मा, तरुण पटेल, कुबेर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस(राकेश गुप्ता)06 अप्रैल 2026