-भाजपा कार्यालयों में पहुंच रहे हैं साधु-संत तिरुवनंतपुरम(ईएमएस)।केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चुनावी माहौल के बीच अघोरी और साधु-संतों की मौजूदगी ने सियासी हलचल तेज कर दी है। हाल ही में कुछ अघोरी साधु शहर में देखे गए, जिनके भाजपा कार्यालय पहुंचने की खबर के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि ये साधु राज्य मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार को आशीर्वाद भी दिया। विपक्षी दलों ने इस घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे चुनाव से पहले धार्मिक माहौल बनाने की कोशिश बताया है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं था, बल्कि साधु स्वयं आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पार्टी का दावा है कि सभी वर्गों का समर्थन उन्हें मिल रहा है। चुनाव से पहले इस तरह के घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नंदिनी परसाई/4 अप्रेल 26