क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


मीरजापुर (ईएमएस)। लालगंज। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझियार में गुरुवार को प्रधानाध्यापक गणेश दुबे के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव समारोह एवं कक्षा पांच के बच्चों का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति एवं प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्कूल चलें हम समूह नृत्य और ऑपरेशन सिन्दूर ,फैशन शो एवं पर आधारित डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री गणेश दुबे ने अभिभावकों को अपने बच्चों के नए सत्र में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नियमित विद्यालय आने के लिए भी आग्रह किया। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्या ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर कक्षा पांच के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किशुन लाल विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेही के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्या, प्रेम शंकरपति त्रिपाठी, कार्यालय लिपिक पवन दुबे, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार, एसएमसी अध्यक्ष रामपाल दुबे, अमरेश चन्द तिवारी, राजेश कुमार, राधा रमन गुप्ता, अशीष उपाध्याय, किशुन लाल विश्वकर्मा, शशिबाला समेत समस्त विद्यालय परिवार व ग्रामीण उपस्थित रहे। - शशि भूषण दुबे कंचनीय/ पंकज कुमार / 4 अप्रैल /2026