- लालगंज तहसील के गंगहरा कला गांव मे आयोजित हुआ महायग्य - शशि भूषण दूबे कंचनीय /रोमेश रंजन दूबे लालगंज, मीरजापुर (ईएमएस)। विन्ध्याचल की गोद विन्ध्य छेत्र अंतर्गत लालगंज विकासखंड क्षेत्र के धार्मिक आयोजनो के लिये अलग पहचान रखने वाला गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के बगल आयोजित नौ दिवसीय शिव महायज्ञ की शनिवार की 11:00 बजे दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर गंगहरा कलां से लहंगपुर से मुंशीपुर स्थित नदी से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप पर पहुंची। कलश यात्रा में अनंत श्री विभूषित काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज रथ पर सवार होकर कलश यात्रा में शामिल रहे। लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कलश उठाई महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पैदल चली। इस दौरान कन्याओं, महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद महिलाओं ने पवित्र मन से नदी का जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप लाई। शांति व्यवस्था के तौर पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम के साथ व यज्ञ समिति के सदस्य सक्रिय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, जगत नारायण दुबे, गोविंद प्रसाद दुबे, रामजतन दुबे, अमरेश चंद्र दुबे मुनी, रामगोपाल दुबे, भीम दुबे, के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गंगहरा कला गांव प्राचीनतम काल से अध्यात्मिक विचारो का गांव रहा है पहले भी इस गांव के लोग अध्यात्मिक विचार के होते थे। और इस गांव के लोग पापी नही पाप से घृणा करते थे इसीलिए समूचे उपरौध क्षेत्र के अलावा मीरजापुर इलाहाबाद सोनभद्र जिले मे पडोसी मध्य प्रदेश के रीवा सतना सीधी जिले के ब्राह्मण गांवो मे गंगहरा कला गांव का बहुत सम्मान किया जाता था। उपरौध क्षेत्र के 96 वर्षीय बयोबृद्ध अति सम्मानित नागरिक पं कृष्ण कांत दूबे शिवमूर्ति नगर पतुलकी गांव के बताते है गंगहरा कला, कंतित, टाड उसरी पाण्डेय, थरपरसिया गांव के दूबे परिवार की अलग पहचान मानी जाती थी। इसीलिए समय समय पर गंगहरा कला गांव मे अध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन होते रहते है। ईएमएस / 04/04/2026