क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम बरबसपुर से ग्राम उरगा मार्ग के पंडरीपानी के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार दूर जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक प्लंबर का कार्य करने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से एक दुसरी बाइक में दो युवक काम से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गयी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 04 अप्रैल / मित्तल