क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर यहां 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि मेला प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 15 से अधिक प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन जिले में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उन्नत कृषि मेला प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण आयोजन के बारे में किसानों को जानकारी देंगे। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक (किसान कल्याण एवं विस्तार) अविनाश लावनिया, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।