- महासमिति ने किया महावीर जयंती अध्यक्ष का सम्मान फिरोजाबाद (ईएमएस)। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2625 वीं जयंती पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रमों में नगर के गणमान्य लोगों व समाजसेवी संस्थाओ द्वारा तन मन धन से किए गए सहयोग हेतु महोत्सव समिति के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, महामंत्री नवनीत जैन, मुख्य निर्देशक डा. धीरेन्द्र जैन, डेविड जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बिना सहयोग के जयंती सफल होना संभव नहीं था। दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश उत्तरांचल के संभागीय महामंत्री संजय जैन पी आर ओ ने महावीर जयंती के अध्यक्ष नीतेश जैन नाटी, निर्देशक डेविड जैन का शॉल, माला, दुपट्टा से भावभीना सम्मान करते हुए उन्हें सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर कुलदीप मित्तल एडवोकेट, विजय जैन एडवोकेट, अनुज जैन तुलसी विहार, राज कुमार, विनोद गर्ग आदि उपस्थित रहे। ईएमएस