- दो नाबालिग सहित आधा दर्जन आरोपियो ने बनाई थी योजना - ज्वैलर्स की रैकी करने के बाद कर ली थी पूरी तैयारी - पुलिस ने पहले ही धर दबोचा, चाकू, मास्क, मिर्ची पाउडर, बाइक सहित औजार जप्त - 47 मामले दर्ज है गिरोह पर भोपाल(ईएमएस)। शहर की गोविंदपुरा पुलिस ने भेल के खंडहरों में बैठकर दो नाबालिग ऐसे आधा दर्जन आदतन बदमाशो को गिरफ्तार किया है, जो ज्वैलर्स की दुकान में डकैती डालने की पूरी योजना तैयार कर वारदात को अंजाम देने की फिराक थे। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से चाकू, मास्क, मिर्ची पाउडर, बाइक समेत ताला तोड़ने के औजार जब्त किए है। थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात मुखबिर से सूचना मिली की करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोग सिक्युरिटी लाईन के पास भेल के खंडहर क्वार्टर में हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन सभी को पकड़ लिया। खंडहरनुमा मकान से की गइ पूछताछ में चार आरोपियो युवको की पहचान नागू नरवाडे निवासी चूनाभट्टी, इकबाल निवासी थाना हनुमानगंज, संजय प्रजापति उर्फ सोनू उर्फ भूरा निवासी कोलार और इरशाद खान निवासी ऐशबाग के रुप में हुई वहीं दो आरोपी नाबालिग है। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 4 चाकू, मास्क, मिर्ची पाउडर, ताला तोडने के लिये टामी, पेचकस, लोहे की रॉड सहित 2 बाइक मिली। - कर्ज, महगें शौक को लेकर बनाया था डकैती का प्लान 47 मामले दर्ज है सभी बदमाशो पर किशोरो के खिलाफ दर्ज है चार-चार मामले पूछताछ में खुलासा हुआ की बदमाशो को काफी महगें शौक की लत है, इन मंहगे शौकों के कारण उन सभी पर काफी कर्ज हो गया था। इसे चुकाने और अपने दूसरे शौक पूरा करने के लिये बदमाशो ने विजय मार्केट बरखेडा में ज्वेलर्स की दो दुकानों पर रात में डकैती डालकर सोना चांदी-लूटने की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह ने दुकानों की रैकी भी की थी। प्लान के मुताबिक गिरोह के सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिये खंडहरनुमा मकान में जमा हुए और तय समय का इंतेजार करने लगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबाचो। पुलिस ने बताया की पकड़े गए सभी आरोपियों को पुराना आपराधिक रिकार्ड है। आरोपी नागू नरवाडे के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 12, इकबाल के खिलाफ 16, संजय प्रजापति उर्फ सोनू उर्फ भूरा के विरूद्ध 9, इरशाद के विरूद्ध 2 और दोनो किशोर आरोपियो के खिलाफ 4-4 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ करने के साथ ही आगे की जांच में जुटी है। जुनेद / 4 अप्रैल