क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) थाना ग्वालियर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुरानी रंजिश पर युवक को गाली गलौच कर जानलेवा फायरिंग करने वाले आरोपी को सेवानगर से गिरफ्तार किया है घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी आयुष खटीक निवासी गोसपुरा नं. 01 ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 29.03.2026 की शाम को वह अपने घर के बाहर बैठा था तभी वहां राहुल राजपूत, भानू तोमर, प्रशांत तोमर, चुन्नु रजक व दो तीन अन्य लोग मोटर सायकलों व एक्टिवा से आये और पुरानी रंजिश पर से आते ही सभी लोग मुझे मां बहिन व जातिगत गालियां देते हुये बोले तू ज्यादा हवा में उड़ रहा है आज तुझे जान से निपटा देते हैं और चुन्नु रजक व राहुल राजपुत ने चिल्लाकर कहा इसके सीने में गोली मार दो तभी भानू तोमर और प्रशांत तोमर ने देशी कट्टे से मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई मैंने नीचे गिरकर अपनी जान बचाई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0- 127/26 धारा 296,351(3),109,3(5) बीएनएस धारा 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना ग्वालियर पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़वाने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह(रापुसे) के कुषल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रषांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी राहुल राजपूत वर्तमान में सेवानगर कब्रिस्तान के पास रोड किनारे कहीं जाने की फिराक में बैठा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति सड़क के किनारे कब्रिस्तान के पास बैठा मिला जिसके बाएं पैर में अस्पताल की रौड डली हुई थी। जो पुलिस को देखकर अचानक से घबराने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल राजपूत पुत्र कल्याण सिंह राजपूत उम्र 25 साल निवासी गदाई पुरा गोपालनगर थाना हजीरा का होना बताया। उक्त व्यक्ति से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की नियत से गोली मारना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा सेवानगर कब्रिस्तान के पास स्थित खाली पार्किंग से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्र0 एमपी07-एसपी-7870 एवं उसकी डिग्गी में रखा एक 315 बोर का देशी कट्टा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के कथनों के आधार पर आरोपी रानू सिकरवार तथा छोटू गुर्जर का नाम प्रकरण में इजाफा किया गया तथा उक्त प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की भी धारा इजाफा की गई। आरोपी को थाना ग्वालियर के अपराध सदर में गिरफ्तार किया जाकर उसके साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।