क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


- कलेक्टर ने जिले के राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में सतत संपर्क बनाए रखने के दिए निर्देश ग्वालियर ( ईएमएस ) शनिवार को दिन के समय जहां तेज धूप थी वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा और शाम 4:00 बजे तेज तूफानी आंधी के साथ जमकर ओले गिरे | करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि से शहर में जगह-जगह फूलों की सफेद परत बिछी नजर आई | अचानक हुई ओलावृष्टि से बचने के लिए सड़कों पर खड़े लोग दुकानों तथा अन्य स्थानों पर छिपाने के लिए मजबूर हो गए | तेज हवा के साथ कोई ओलावृष्टि से पेड़ों की डालियां टूटी और पेट पूरी तरह से झड़ गए | वैसे मौसम पर भागने पहले ही चेतावनी दी थी कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में मौसम का ब्याज बदलने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं | ग्वालियर शहरी क्षेत्र में 4 अप्रैल की शाम ओलावृष्टि हुई है। ग्वालियर जिले में ओलावृष्टि की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार केवल शहरी क्षेत्र में ही ओले गिरे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखें। कहीं पर भी ओलावृष्टि की जानकारी मिलती है तो तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का प्रारंभिक आंकलन करें। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्वालियर शहर में 4 अप्रैल को ओलावृष्टि को देखते हुए जिले के राजस्व अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर संपर्क बनाए रखें। कहीं पर भी ओलावृष्टि की सूचना मिलती है तो तत्परता से राजस्व अधिकारी मौका मुआयना कर प्रारंभिक आंकलन करें। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को भी तत्परता से सूचित करें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओलावृष्टि ग्वालियर शहर में ही हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ओलावृष्टि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।