क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत अंबेडकर कालोनी में एक बदमाश ने एक युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर शराब पीने के लिए रुपए की मांग करते मारपीट कर डंडे से हमला कर घायल कर दिया| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर कालोनी अधारताल निवासी 16 वर्षीय धीरज कोरी गत रात अपने घर पर था तभी रात लगभग 11.50 बजे शिवम खरे ने उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया, जैसे ही वह बाहर निकला तो शिवम खरे, अमर खरे और अंशु तीनों उससे शराब पीने के लिए रुपए की मांग करते हुए गालीगलौज व मारपीट कर शिवम ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया| पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 04 अप्रैल 2026/ 6.12