- दलित समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे: केदार बरहादिया एवं राजेन्द्र बिलौआ ग्वालियर ( ईएमएस ) । कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष केदार सिंह बरहादिया एवं ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिलौआ का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का हार-फूलमाला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। केदार सिंह बरहादिया एवं राजेन्द्र सिंह बिलौआ के नेतृत्व में ग्वालियर जिले में कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आज जरूरत है कि हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जा सके। नवनियुक्त शहर जिला अध्यक्ष केदार बरहादिया एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र बिलौआ ने अपने उद्बोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलित, वंचित और शोषित समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में वीर सिंह तौमर, रामनरेश परमार, महेश मधुरिया, जसंवत शेजवार, मिक्की तौमर, संतोष शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनीश यादव, जितेन्द्र खेमरिया, डॉ. एन.के. सिसोदिया, राकेश बाथम, संजीव दीक्षित, मुन्नेश सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।