04-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । बहुजन समाज पार्टी के वार्ड क्रमांक 63 के सक्रिय एवं प्रभावशाली नेता श्री राजेन्द्र लोधी ने अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी में संपन्न हुआ। श्री राजेन्द्र लोधी ने अपने साथियों पृथ्वीराज सिंह, बॉबी लोधी, अवनीश लोधी, जय लोधी, निखिल लोधी, बादल लोधी, अभि लोधी, राज लोधी, दीपक किरार, आलोक सिंह लोधी सहित अन्य साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।