- बदमाशो ने बनाया था वारदात का वीडियो, वायरल होने पर पहुचं गये जेल भोपाल(ईएमएस)। गोविंदपुरा इलाके में स्थित भेल के खाली खंडहरनुमा मकानो में शराब पार्टी कर रहे युवकों के साथ चाकू की नोकं पर कर लूटपाट करने वाले दोनों बदमाशों की पहचान जुटाकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना एक महीने पुरानी बताई जा रही है। इसके वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक फरियादी कुनाल त्रिपाठी और गौरव मीणा 18 मार्च की देर शाम भेल के खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। उसकी समय दो बदमाश वहॉ आए और चाकू अड़ाकर मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य सामान लूट लिए। घटना के दौरान एक बदमाश मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था। बदमाशो के डर के कारण पीड़ित युवको ने तो इसकी शिकायत नहीं की लेकिन अपनी दहशत फैलाने के लिये आरोपियो ने खुद ही घटना का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियो की पहचान पूरब शुकरवारे उर्फ़ बच्चा पिता मुकेश शुकरवारे (21) निवासी बाणगंगा हसनात नगर कालीमंदिर, श्यामला हिल्स और आशीष खलको उर्फ़ मार्टिन पिता रणजीत खलको (24) निवासी अन्ना नगर, गोविन्दपुरा के रूप में की, जिसे इलाके में बच्ची नाम से भी जाना जाता है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान मार्टिन के नाम से हुई। पुलिस ने पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर शुक्रवारा मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल, नगदी और बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया की आरोपी बच्चा उर्फ पिस्टल आदतन अपराधी है। जुनेद / 4 अप्रैल