04-Apr-2026
...


-कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश से जिले के समस्त विद्यालयों मे आयोजित कार्यक्रम मैं सम्मिलित हुए जिले के प्रथम और द्वितीय वर्ग के अधिकारी भोपाल (ईएमएस)। जनसंपर्क अधिकारी भोपाल संभाग एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए जाने के उपरांत, भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 को भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अध्यापन कार्य करवाया एवं आयोजित गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिसके तारतम्य में भोपाल जिले के जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र उपाध्याय ने हायर सेकेंडरी स्कूल छोला भोपाल मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लिये और विद्यार्थियों को संबोधित भी किया। स्कूल के प्राचार्य चक्रेश कुमार जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीपीओ महेंद्र सिंह दांगी भी उपस्थित रहे। जुनेद/ईएमएस/04/04/2026