कोलकाता (ईएमएस)। बेंगलुरु एफ सी टीम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल 2026 सत्र में शीर्ष चार में पहुंच गयी है। बेंगलुरु ने एक मुकाबले में एफसी गोवा को 2-0 से हराकर 14 अंक हासिल करते हुए चौथे स्थान पर पहुंची है। वहीं एफसी गोवा 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर फिसल गई है। बेंगलुरु एफसी की ओर से मैच के तीसरे ही मिनट में कप्तान सुनील ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद गोवा एफसी ने बराबर के प्रयास करते हुए कई हमले किये पर पहले हाफ में टीम सफल नहीं रही। वहीं दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जमकर एक दूसरे के खिलाफ मूव बनाये। दूसरे हाफ के समाप्त होने के ठीक पहले लालरेमटलुआंगा फनाई के पास पर बेंगलुरु एफसी के नामग्याल भूटिया ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद गोवा ने काफी प्रसास किया पर वह इस गोल को बराबरी पर नहीं ला पायी। इस जीत के साथ बेंगलुरु एफसी शीर्ष-4 की दौड़ में शामिल होने के साथ ही मुंबई सिटी एफसी, मोहुन बागान और जमशेदपुर एफसी के बराबर अंकों पर पहुंच गई है। ईएमएस 05अप्रैल 2026