किसी आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के का रिकार्ड बनाया नई दिल्ली (ईएमएस)। मुम्बई इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक छक्का लगाते ही महेन्द्र सिंह धोनी का एक रिकार्ड तोड़ दिया। अब रोहित किसी आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए। अब रोहित के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 51 छक्के हो गये हैं1 वहीं धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हुए अब तक दिल्ली के खिलाफ 50 छक्के लगाये हैं। रोहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खासे सफल रहे है। दिल्ली उन 2 टीमों में से एक है जिसके खिलाफ रोहित ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 मैचों में रोहित ने अब तक 1092 रन बनाये हैं। रोहित अब एक और खास रिकार्ड के करीब पहुंच गये हैं। उन्हें मुम्बई की ओर से 6000 रन पूरे करने के लिए अब केवल 11 रनों की जरुरत है। ईएमएस 05अप्रैल 2026