अहमदाबाद (ईएमएस)। पूर्व ऑल रांउडर इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग की जमकर प्रशंसा की है। पठान के अनुसार गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में पराग ने साहसिक कप्तानी की जिससे उनका आने वाले मुकाबले के लिए हौंसला बढ़ेगा। पराग ने जोफ्रा आर्चर को 19वां और तुषार देशपांडे को 20 ओवर दिया। ओवर सौंपा। पठान ने कहा, यह अब तक का सत्र का सबसे रोमांचक मैच था। राजस्थान के लिए यह बहुत जरूरी था कि रियान टीम की कप्तानी करते हुए अपने को साबित करें। साथ ही कहा, उन्होंने अंतिम ओवर में मुश्किल फैसला लिया और वह फैसला राजस्थान लिए फायदेमंद रहा जिससे टीम मुकाबल जीतने में सफल रही। इससे रियान एक नेतृत्वकर्ता के तौर पर कुशल रणनीतिकार बनकर उभरे हैं। वह 19वां ओवर फेंकने के लिए जोफ्रा आर्चर के पास गए क्योंकि आम तौर पर अंतिम ओवर से पहले वाला ओवर अपने सबसे अधिक अनुभवी गेंदबाज को दिया जाता है। आर्चर ने इस ओवर में केवल 4 रन ही दिये। जिसके बाद के ओवर में तुषार ने भी इतने ही रन दिये जिससे टीम को जीत मिली। वहीं पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि रॉयल्स के खिलाफ नियमित कप्तानप शुभमन गिल के बाहर होने से साई सुदर्शन ने जिम्मेदारी लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। पारी की शुरुआत करते हुए सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रन बनाकर 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। अश्विन ने कहा, साई सुदर्शन ने जिस तरह से शुरुआत की उससे पता चलता है कि वह अपनी ताकत समझते हैं। उन्होंने गति का अच्छा इस्तेमाल किया।। ईएमएस 05 अप्रैल 2026