क्षेत्रीय
05-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जैन नवयुवक सभा द्वारा जैन समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुबोध कामरेड को पिसनहारी तीर्थ में सम्मानित किया गया। समारोह में सभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में सुबोध कामरेड को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुबोध कामरेड ने समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। - सुनील साहू / शहबाज / 05 अप्रैल 2026/ 07.00