क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति के यहां चोरी की घटना हो गई। यहां से लगभग 10 लाख का सोना और 1 लाख 46000 नगद रकम चोरों ने पार कर दी। पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। मामले में जांच की बात कही जा रही है। कोरबा अंचल ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में संचालित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में व्यक्ति सेल्समैन का काम करता है। पारिवारिक काम से वह पिछले कुछ दिन से बिहार गया हुआ है। सुरक्षा कारण से उसके एक करीब के रिश्तेदार ने अपने सोने के आभूषण भी उसके यहां रखवा दिए थे। चोरों ने भी इन्हें भी पार कर दिया। आजाद नगर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई तो आसपास के लोग सकते में आ गए।पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों को इसकी खबर दी गयी। मामले में जांच की जा रही हैं। 06 अप्रैल / मित्तल