राष्ट्रीय
05-Apr-2026


-अखाड़े में तब्दील हुआ मंच चले लात-घूंसे झज्जर,(ईएमएस)। झज्जर जिले के सेक्टर-9 में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीति की भेंट चढ़ गया। जिस मंच से समाज को एकता और शक्ति का संदेश दिया जाना था, वही मंच आपसी कलह और हंगामे का अखाड़ा बन गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस की मौजूदगी में ही नेताओं और समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसके बाद आयोजकों को मजबूरन कार्यक्रम रद करना पड़ा। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत तो काफी शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी। केंद्रीय मंत्री अरविंद शर्मा शिलान्यास पत्थर रखकर कार्यक्रम से रवाना हो चुके थे, लेकिन उनके जाने के कुछ ही देर बाद मंच पर मौजूद नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। फिर क्या था, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंच पर ही धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी वहीं मौजूद थे। आशीष दुबे / 05 अप्रैल 2026