धनबाद(ईएमएस)। धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में स्थित सीपीपी प्लांट में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान वहां मौजूद तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने वाले एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। झारखंड के धनबाद जिले में देर रात गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में कबाड़ चोरी के दौरान गैस सिलेंडर काटने की आशंका जताई गई है। ऐसा लगता है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया होगा। गैस की गंध इतनी तेज थी कि वे बेहोश हो गए। पुलिस ने बताया कि धनबाद के मुनीडीह इलाके में सीपीपी प्लांट में भीषण हादसे की खबर मिली है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक व्यक्ति का हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाके के लिए रांची के रिम्स हॉस्पीटल रेफर किया गया है। विनोद उपाध्याय / 05 अप्रैल, 2026