व्यापार
05-Apr-2026


इंदौर (ईएमएस)। आयातित मालों की पड़तल ऊँची जाने से आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार तेजी के रहे। तिलहनों में सोयाबीन मजबूती पर रहा। दलहनों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। किराना जिंसों में आवकों के दाबव से नारियल बाजार सुस्ती पर रहे। किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में व्यापार ठंडा-ठंडा ही रहा। शक्कर में आवकें सामान्य है। लेवाली के चलते बाजार तेजी पर रहे। शक्कर में बाजार 4125-4180 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरा गोला सामान्य आवकों के बीच बाजार 340-390 रू. प्रति किलो पर आ गये। सौंफ, जीरे व हल्दी में पूछपरख रहने से बाजार सुर्खी पर रहे। कालीम‍िर्च एटम क्वालिटी मालों में बाजार 740-790 रू. प्रति किलो पर आ गये। बादाम अच्छे मालों में आवकें सीम‍ित रही। बादाम गिरी में बाजार 830-890 रू. प्रति किलो पर मजबूती के रहे। नारियलों में आवकें अच्छी है। मॉंग सामान्य रहने से बाजार सुस्ती के देखे गये। नारियलों में बाजार 120 भरती मालों में 2450-2500 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में बाजार पूर्वस्तर पर बने रहे। तेल तिलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार जोरदार तेजी पर रहे। बाजार सूत्रों का मानना है कि आयातित मालों की पड़तल ऊँची रहने से बाजार तेजी के रहे। बीते सप्ताह के दौरान सींगदाना तेलों में बाजार 1750-1770 से बड़कर 1770-1790 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में 25 से 35 रू. प्रति 10 किलो तक की तेजी आयी और सोया तेल र‍िफाइंड मालों में बाजार 1565-1570 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। कपास्या तेलों में बाजार उछलकर 1500 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सोयाबीन 5500-5600 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। सरसो व रायडे में बाजार पूर्वस्तर पर टिके रहे। दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार सामान्य ही रहा। चने में छुटपुट लेवाली के बीच बाजार 5600-5700 रू. प्रति क्व‍िंटल के बीच बने रहे। उड़द व मूंग में कामकाज की मात्रा कमजोर ही रही। उड़द अच्छे मालों में 8000-9000 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। तुअर में ताजा लेवाली के बीच बाजार 7000-7600 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। मसूर में व्यापार सामान्य ही देखा गया। मसूर में बाजार 6000-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। कासलीवाल/प्रकाश/5 अप्रैल 2026