06-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.85 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, डॉलर के मजबूत होने और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बना कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.13 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े कदमों के बाद रुपये में गुरुवार को कई वर्षों की सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी दर्ज की गई और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 152 पैसे मजबूत होकर 93.18 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ था। गुड फ्राइडे’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुद्रा व शेयर बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.17 पर रहा। सतीश मोरे/06अप्रेल ---