टेक्सास (ईएमएस)। अमेरिकी गोल्फर जेजे स्पॉन ने बेल्वरों टेक्सास ओपन गोल्फ खिताब जीता है। स्पॉन ने फाइनल राउंड में 5-अंडर 67 का स्कोर करते हुए एक शॉट से जीत हासिल की। टूर्नामेंट के अंतिम दौर में 16वें होल पर स्पॉन ने शानदार बर्डी के बाद 17वें होल पर अपने बेहतरीन शॉट के साथ ही ईगल बनाकर बढ़त दर्ज की। वहीं 18वें होल पर पार बनाकर उन्होंने कुल 17-अंडर 271 स्कोर के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। नंबर एक स्थान पर रहे स्पॉन का मनोबल इस सफलता से द मास्टर्स से पहले बढ़ा है। इस टूर्नोंमेट में रॉबर्ट मैकइंटायरी दूसरे नंबर पर रहे। 17वें होल पर मैकइंटायरी ने ईगल बनाकर स्पॉन को कड़ी टक्कर दी पर अंतिम होल पर वह सही शॉट नहीं लगा पाये। उनका बर्डी पुट भी छोटा रहा जिससे वह प्लेऑफ में नहीं पहुंचे। मैकइंटायर दूसरे स्थान पर रहे। उनके साथ मैट वालेस और माइकली किम भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं लुडविग एबर्ग तीसरे नंबर पर रहे। ईएमएस 06अप्रैल 2026