बेंगलुरु (ईएमएस)। विराट कोहली को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के प्रशंसकों में कितनी दीवानगी है। इसका अंदाजा इससे लगता है कि और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में एक समय नारे लग रहे थे कि विराट को गेंद दो हालांकि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्रशंसकों की ये मांग ठुकरा दी। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को जीत के लिए 251 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए जब सीएसके के बल्लेबाज लगातार आउट होते जा रहे थे तभी दर्शकों ने विराट को गेंदबाजी दो की मांग रख दी। प्रशंसकों ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस मैच में विराट ने 18 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाये। वह अंशुल कंबोज का शिकार बने। विराट ने आईपीएल 2026 में अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 173.21 के स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए हैं। कोहली की बल्लेबाजी देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वह एक साल बाद कोई टी20 मैच खेल रहे हैं। विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले लिया है और अब वह केवल आईपीएल में ही खेलते हैं। ईएमएस 06अप्रैल 2026