खेल
06-Apr-2026


अब तक कुल सात निदेशकों ने पद छोड़ा ढ़ाका (ईएमएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अंदाजा इसी से होता है कि बैठक के बाद चार सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। एक ही दिन में चार इस्तीफे से सभी हैरान हैं। इस्तीफा देने वाले अधिकतर सदस्य केवल 6 महीने ही बोर्ड के साथ रहे हैं। वहीं कुल मिलाकर देखा जाये तो अब तक 25 में से 7 बोर्ड निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे बीसीबी प्रशासन के कामकाज को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस्तीफ बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम के विरोध में हुए हैं। इसके बाद भी अमीनुल इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं। पिछले साल के चुनाव में कथित गड़बड़ी और सत्ता के गलत इस्तेमाल की जांच में भी वह दोषी नहीं पाये गये हैं जिससे उनका मनोबल बढ़ गय है। बांग्लादेश सरकार को भी रिपोर्ट दे दी गयी है। इसमें चुनावों को सही पाया गया है हालांकि कुछ सवाल बने हुए हैं। बोर्ड पर खेल मंत्रालय का दबाव बना हुआ है। अब तक इस्तीफा देने वाले चार निदेशकों में सनियान तनीम, मेहराब आलम, फैयाजुर रहमान और मंजुरुल आलम शामिल हैं। अमीनुल ने कहा, मैं अपनी कुर्सी पर बैठा रहूंगा, मैं और क्या कर सकता हूं? मैं जाने वाला आखिरी इंसान होऊंगा। मेरे पास बोर्ड एक बहुत अच्छी, समर्पित और ईमानदार टीम है। मैं इस टीम के साथ बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूँ। उन्होंने साथ ही कहा, “मैं आईसीसी में काम करने वाला अकेला बांग्लादेशी था। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं कुछ बड़ा हूं पर मैं अपने अनुभव की वजह से यहां बैठा हूं। मैंने अपने देश के समर्थन के लिए और सब कुछ छोड़ दिया। अगर यह अब मेरा नहीं रहा, तो मैं दूसरा रास्ता देखूंगा, लेकिन मैं अपने देश को समर्थन देना जारी रखूंगा। हूँ। हमारी टीम अच्छी है और वेमैं इस टीम के साथ काम करना चाहता हूं और बांग्लादेश क्रिकेट की सेवा करना चाहता हूं।” अमीनुल ने ये भी कहा, हम एक दिन भी आजादी से काम नहीं कर सके, क्योंकि एक बाहरी ताकत हमेशा हमें परेशान कर रही थी और अब भी कर रही है। हमारा क्रिकेट रुका हुआ है और मैंने कई बार कहा है कि एक बाहरी ताकत हमें परेशान कर रही है और इस वजह से हमारे क्रिकेट की रफ़्तार धीमी हो गई है। कार्यक्रम में टकराव के कारण अमीनुल जांच कमेटी के सामने पेश नहीं हुए, लेकिन उन्होंने एक लिखित जवाब सौंप दिया है। गिरजा/ईएमएस 06अप्रैल 2026