राष्ट्रीय
06-Apr-2026


नई दिल्ली(ईएमएस)। भारतीय शादियों में लाल रंग को हमेशा से शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता रहा है, लेकिन अब बदलते दौर में परंपराएं भी नया रूप ले रही हैं। युवा वर्ग पारंपरिक लाल जोड़े की जगह सफेद और ऑफ-व्हाइट रंग के परिधानों को प्राथमिकता दे रहा है। मॉडर्न वेडिंग ट्रेंड में दुल्हनें सफेद लहंगा, गाउन या पेस्टल शेड्स के आउटफिट चुन रही हैं, जो सादगी के साथ शाही लुक भी देते हैं। पहले जहां सफेद रंग को शोक से जोड़कर देखा जाता था, वहीं अब इसे क्लास, एलिगेंस और मॉडर्निटी का प्रतीक माना जा रहा है। सोशल मीडिया और सेलिब्रिटी वेडिंग्स का भी इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान है। कई अभिनेत्रियों और इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी शादी में सफेद या हल्के रंगों के जोड़े पहनकर नई मिसाल पेश की है। फैशन डिजाइनर्स का कहना है कि आज की दुल्हन अपनी पसंद को प्राथमिकता दे रही है। परंपरा और आधुनिकता के मेल के साथ शादी के रंग भी बदल रहे हैं, जो नई सोच और बदलते समय का संकेत है। नंदिनी परसाई/6 अप्रैल 2029