क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर में असामाजिक तत्वों ने एक घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी जानबूझकर आग लगाते दिख रहे हैं। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों ने एक घर के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में जान-बूझकर आग लगाते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, युवक पहले मुख्य गेट पर पेट्रोल डालते हैं, फिर आग लगाकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। - अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/06/अप्रैल /2026