क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर पीव्ही-12 निवासी आशुतोष विश्वास सुबह अपने मक्का खेत में पानी देने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - ईएमएस(राकेश गुप्ता)06 अप्रैल 2026