देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 06 अप्रैल सोमवार को समता दिवस के अवसर पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक समता न्याय और बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओमना सेनानी ने कहा कि समता दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में बंधुत्व की भावना और जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कु. सादगी बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान एवं कु. साक्षी पटैल बी.ए. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. रिजवान खान, राजेश गिरवाल सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/06/04/2026