क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


- 21 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगद सहित भारी मशरूका जब्त सागर (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 06 अप्रैल 2026 को थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप एक बड़ी एवं ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना एवं क्षेत्र की दोनों चौकियों से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्र.आर. 1398 महेन्द्र प्रभाकर सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया तथा थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को भी सहयोग हेतु साथ लिया गया।सुनियोजित तरीके से दबिश देते हुए पुलिस टीम द्वारा जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही की गई, जहां से 21 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जप्त मशरूका (Seizure Details) ₹6,45,000/- नगद राशि 21 मोबाइल फोन 22 मोटरसाइकिल 11 चार पहिया वाहन 01 पिस्टल (फायर आर्म) एवं 01 चाकू ताश की गड्डियां कुल मशरूका अनुमानित मूल्य: लगभग ₹45,00,000/- (पैंतालीस लाख रुपये अनुमानित) कुल नगद राशि: ₹6,45,000/- कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बहेरिया उप निरीक्षक विद्यानंद यादव एवं रात्रि सेक्टर-2 के गश्ती अधिकारी उप निरीक्षक राजेश शर्मा (थाना मकरोनिया) को भी मौके पर बुलाकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई तथा समस्त घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु द्वारा प्रदर्शित नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय, उत्कृष्ट टीम समन्वय एवं अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अत्यंत सराहनीय रही। उनके निर्देशन में उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़,उप निरीक्षक मनीषा तिवारी,उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक महेन्द्र,प्रधान आरक्षक अमित,आरक्षक विकास,आरक्षक पवन,आरक्षक कमलेश,आरक्षक ब्रजेन्द्र,आरक्षक कर्मवीर,आरक्षक देवेश,आरक्षक रामप्रकाश,आरक्षक कमेश,आरक्षक संजय,आरक्षक प्रेमसिंह,आरक्षक अखिलेश, आरक्षक रवि मिश्रा ओमकार सहित अन्य पुलिस स्टाफ कीसराहनीय भूमिका रही। - सागर पुलिस की अपील सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। निखिल सोधिया/ईएमएस/06/04/2026