क्षेत्रीय
06-Apr-2026
...


- फरार तीनो आरोपियो की धरपकड़ के लिये पुलिस दे रही दबिश भोपाल/विदिशा(ईएमएस)। विदिशा जिले के थाना बासौदा देहात में चार दिन पहले पुरानी रजिंश को लेकर दंपत्ति से मारपीट कर घायल करने वाले फरार तीनो आरोपियो की पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शैतान सिंह मीना पिता जूझन सिंह मीना (32) निवासी ग्राम बांकागढ़ ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की वह भोपाल में मेहनत-मजदूरी का काम करता है। फसल कटवाने के लिये बीते दिनो वह अपने गॉव आया हुआ था। 2 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नि रीना घर के बाहर बच्चे को खिला रही थी। उसी समय पुरानी रंजिश के चलते गांव में ही रहने वाले भूरा मैना और राकेश मैना उसके घर के बाहर आये औ उसकी पत्नि को गंदी-गंदी गालिया देने लगे। आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया और आरोपियो का विरोध करते हुए उन्हें गाली देने से मना किया। इस पर राकेश और भूरा लोहे का डंडा और टामी लेकर उसकी और दौड़, वह बचने के लिये वहॉ से भागादोनों आरोपियो ने उसे पकड़ लिया और घेरकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे दोनों हाथ, पैरो, सिर व शरीर मे जगह-जगह चोटेआई है। इस दौरान जब उसकी पत्नि उसे बचाने के लिये आई तब आरोपियो ने डंडे और टामी से उसकी पत्नि पर भी हमला कर मारपीट कर दी, उसकी पत्नि को भी दोनों पैरों में चोट आई है। मारपीट के दौरान ही तीसरा आरोपी सोनू मैना भी डंडा लेकर आ गया था। दोनो को घायल कर आरोपी सोनू, भूरा और राकेश वहॉ से फरार हो गये, जाते समय आरोपियो ने उसे धमकी दी की आज के बाद मिला तो जान से खत्म कर देंगे। घायल पति-पत्नि को इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने तीनो आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस का कहना है की फरार आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये उनके संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है, और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। जुनेद / 6 अप्रैल