मुम्बई (ईएमएस)। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स टीम ने आईपीएल के इस 19 वें सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक के अपने दोनो मुकाबले आसानी से जीते हैं। पिछले सत्र में भी श्रेयस की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था पर तब वह उपविजेता रही थी। अब इस सत्र में टीम का लक्ष्य खिताब जीतना है। टीम के युवा खिलाड़ी भी अपने कप्तान से खुश हैं। इसी कड़ी में तेज तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने अय्यर को एक अच्छा कप्तान बताया और कहा कि कि वह हमेशा अपने साथियों का समर्थन करते हैं। अगर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन कमजोर हो तो भी वह बचाव करते है। एक गेंदबाज के लिए इस प्रकार का समर्थन जरुरी है। वह बेहतीन खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे।वैशाख ने अय्यर के व्यवहार को टीम की सफलता की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, वह टीम का माहौल हमेशा हल्का रखते हैं। वह हर खिलाड़ी से एक जैसा व्यवहार करते हैं, चाहे वह सीनियर हो या जूनियर। यही चीज हमें और ज्यादा सहज बनाती है।इस युवा तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा, मैं कभी भी जाकर उनसे बात कर सकता हूं। उनका दरवाजा हमेशा खुला रहता है। वह खिलाड़ियों को सुनते हैं और समझते हैं, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है।श्रेयस अभी भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान हैं।पिछले सीजन में अय्यर ने पंजाब की ओर से 17 पारियों में सबसे अधिक 604 रन बनाए थे। गिरजा/ईएमएस 07अप्रैल 2026