मुम्बई (ईएमएस)। टी20 क्रिकेट प्रारुप के आने के पहले समिति ओवरों के प्रारुप की बात करें तो केवल एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले ही होते थे। ऐसे में इनका रोमांच भी काफी होता था। इन एकदिवसीय मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज रातों-रात स्टार बन जाते थे। ऐेसे में इसमें कई अनौखे रिकार्ड भी बने हैं। इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जो इस प्रारुप में भी भी शून्या पर आउट नहीं हुए हैं। इसमें भारत के एक खिलाड़ी यशपाल शर्मा का नाम है। वहीं अन्य खिलाड़ी हैं दक्षिण अफ्रीका के केप्लर वेसेल्स, पीटर कर्स्ट,न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और पाकिस्तान के आगा सलमान। इसमें से मिचेल और सलमान ही सक्रिय क्रिकेटर हैं। यशपाल शर्मा साल 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा ने 1978 से 1985 के बीच 42 मैचों की 40 पारियों में 28.48 की औसत के साथ 883 रन बनाये। वह अपने दौर के एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने बिना किसी शतक के भी 4 अर्धशतक लगाए और 63.02 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उस दौर में जब सुरक्षा के साधन कम थे तब इस बल्लेबाज ने तूफानी गेंदबाजों के सामने कभी भी अपना विकेट नहीं खोया। केप्लर वेसेल्स साल 1983 से 1994 के बीच केप्लर वेसेल्स ने 109 मैच खेले और 105 पारियों में कभी शून्य पर आउट नहीं हुए। उन्होंने 34.35 की औसत से 3367 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 263 चौके जड़े, लेकिन छक्के सिर्फ 2 ही लगाए। पीटर कर्स्टन दक्षिण अफ्रीका के पीटर कर्स्टन की कहानी भी वेसेल्स जैसी ही जुझारू है। 1991 से 1994 के छोटे अंतराल में उन्होंने 40 मैच खेले और बिना किसी शून्य के 1293 रन बनाए। इसमें उनका औसता 38.02 जबकि स्ट्राइक रेट 56.02 रहा। इस क्रिकेटर ने अपने करियर में 9 अर्धशतक लगाए और 90 चौके लगाये। डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने 2021 से 2026 के बीच सिर्फ 59 मैचों में 58.47 का बेहतरीन औसत और 95.72 का स्ट्राइक रेट से रन बनाये है। मिचेल ने अब तक 9 शतक और 12 अर्धशतक लगाये हैं। मिचेल ने 71 छक्के लगा दिए हैं। आगा सलमान पाकिस्तान के आगा सलमान ने साल 2022 से 2026 के दौरान 50 मैचों की 42 पारियों में 45.23 का औसत से रन बनाये हैं। आगा का सबसे अधिक स्कोर 134 रन रहा है। सलमान का स्ट्राइक रेट 96.18 है। उन्होंने 135 चौके और 29 छक्के भी लगाये हैं। गिरजा/ईएमएस 07 अप्रैल 2026